कहाँ गयी इंसानियत??
- May 23, 2017
- 1 min read
ठाणे, महाराष्ट्र इन्सानियत को शर्मसार करती घटनाओं में से एक घटना महाराष्ट्र के ठाणे में हुई| यह घटना उल्लासनगर शहर के प्रेमनगर इलाके की है| जहाँ २ बच्चे जिनकी उम्र महज़ ८ और ९ साल थी, भूख लगने पर भोलेपन में उठायी एक चकली, जो मात्र एक रुपये की थी, उसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी| जो दुकानदार और उसके बेटों ने किया वह हैवानियत की सारी हदें पार कर गया| उन् बच्चों को नंगा कर, सिर मुंडवा, गले में चपलों की माला पहना कर गली में घुमाया गया| उनका वीडियो भी बनाया गया| ये वो गुनाह है जो एक इंसान तो नहीं क्र सकता| जो लोग तमाशबीन बने तमाशा देख रहे थे, कौन थे? मेरे देश के तो नहीं लगते| शहर उल्लासनगर अर्थात खुशियों भरा नगर, इलाका प्रेमनगर अर्थात प्रेम की नगरी| घटना इससे बिलकुल उलट| शायद वहां दुकानदार ने जो किया वह उन बच्चों के प्रति प्रेम, और तमाशा देख रहे लोग उल्लास से परिपूर्ण लगते हैं| इस छोटी सी उम्र में, उन् बच्चों के साथ जो हुआ वह उनके मासूम बचपन को रोंद्ता हुआ उनके मन मस्तिष्क पर अमिट छाप छोड़ गया होगा| यह बच्चे मेरे देख का भविष्य हैं| मेरे देश को बर्बाद मत करो| जब कहीं भी गलत होता है, वीडियो बनाने की जगह गलत के खिलाफ आवाज़ उठाओ| फिर देखना अगर १० में से ९ बार असफल भी हो जाओगे, पर दसवीं बार सफल ज़रूर हो जाओगे| स्वयं जागो और दूसरों को जगाने का प्रयास करते रहो क्योंकि देश तुम्हारा है और देश में रहने वाले सभी लोग भी तुम्हारे अपने हैं!








Comments